जेल में निरुद्ध दो बंदी मिले कोरोना संक्रमित
पिछले 24 घंटे में जेल में निरुद्ध दो बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें जेल में ही सुरक्षित वार्ड में रखा गया है। जेल में जाने वाले लोगों की लगातार जांच कराई जा रही है।
डीपीआरओ को लेवल टू अस्पताल में भर्ती
डीपीआरओ स्वामीदीन गुरुवार को विकास भवन में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही सीएमओ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल स्थित के आइसोलेशन लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विकास भवन में शिविर लगाकर कराई जांच
सीडीओ और डीपीआरओ के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार को विकास भवन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। शिविर लगाकर विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई।