कासगंज जिले में लोकसभा चुनाव 2019 में 1206 बूथों पर वोट डाले गए। निर्वाचन आयोग ने वर्तमान में कोरोना के खतरे को देखते हुए बूथों के लिए नए मानक निर्धारित कर दिए हैं। एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं का मानक तय किया गया।
इसके आधार पर निर्वाचन आयोग ने निर्धारित मानक से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन कर नए बूथ निर्धारित करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के बाद जिला की तीनों विधानसभाओं में निर्धारित मानक से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन कर दिया।
जनपद में जो 27 नए बूथ बनाए गए हैं, उनमें सबसे अधिक 16 बूथ कासगंज विधानसभा में बने हैं। अमांपुर में 5 तथा पटियाली में 6 नए बूथ बनाए गए हैं। नए बूथ बन जाने के बाद जहां बूथों पर भीड़ कम होगी। मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में आसानी हो जाएगी।
विधानसभा वार बूथों की संख्या
कासगंज- 432
अमांपुर- 370
पटियाली- 431
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि जनपद की तीनों विधान सभाओं में आयोग के निर्धारित मानक के अनुसार 27 नए बूथ बनाए गए हैं। आयोग से नए बूथों को मंजूरी मिल गई है।