फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा केंद्रीय कारागार पर सख्त पहरा: जम्मू-कश्मीर से स्थानांतरित होंगे 26 बंदी, पुलिस के साथ पीएसी तैनात

Sat, 23 Oct 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गृह मंत्रालय के आदेश पर 26 बंदियों को जम्मू-कश्मीर से आगरा केंद्रीय कारागार भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी पर केंद्रीय कारागार में सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
आगरा केंद्रीय कारागार पर सख्त पहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की विभिन्न जेलों में बंद कुख्यात पत्थरबाजों, जमीनी काम करने वाले लोगों (ओजीडब्ल्यू) और आतंकियों के मददगार 26 बंदियों को आगरा की केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे पूर्व 17 अक्टूबर को 15 कश्मीरी बंदियों को आगरा केंद्रीय कारागार भेजा गया था। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के आदेश पर 26 और बंदियों को केंद्रीय कारागार भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी पर केंद्रीय कारागार में सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है। जेल के रास्ते पर बैरियर लगाकर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। जेल के अंदर भी विशेष बैरक में कश्मीरी बंदियों को रखने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

संबंधित खबर- ध्वस्त होगा आतंकियों का नेटवर्क: 26 देश विरोधी तत्वों को भेजा जाएगा आगरा सेंट्रल जेल, पहली सूची जारी
विज्ञापन


आगरा केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि कारागार के बाहर एक प्लाटून पीएसी हर समय रहती है। अब कश्मीरी बंदियों के आने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। कारागार की तरफ हलवाई की बगीची और सेक्टर आठ की ओर से आने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए गए हैं। यहां भी फोर्स तैनात की जाएगी। 

विज्ञापन

केंद्रीय कारागर आगरा - फोटो : Self
इसके अलावा कश्मीरी बंदियों को अलग विशेष बैरक में रखा जाएगा। 17 अक्तूबर को भी 15 बंदियों को आगरा भेजा गया था। यहां पहले से ही पाक अधिकृत कश्मीर के दो कैदी बंद हैं। अब आने वाले नए बंदियों को भी विशेष बैरक में रखा जाएगा।

पहले भी आगरा भेजे जा चुके थे बंदी 
एक साल पहले आगरा में कश्मीरी बंदी भेजे गए थे। उन पर पीएसए के तहत कार्रवाई की गई थी। तीन बार में 85 बंदी आए थे। इनको कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट से केंद्रीय कारागार लाया गया था। बाद में बंदियों को रिहा किया गया था।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें