फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिकअप-ट्रैक्टर की टक्कर में 26 हुए घायल

Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर सिहौला से भात में शामिल होने जा रहे अतरौली के तरेंची जा रही पिकअप में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 26 लोग घायल हुए । घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

फिरोजपुर सिहौंला गांव निवासी जयप्रकाश की पुत्री देवकी की ससुराल अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र के तेरसी गांव में है। देवकी के पुत्री का नामकरण कार्यक्रम था, इसमें शामिल होने के लिए जयप्रकाश परिवार, नातेदार और गांव के लोगों के साथ पिकअप में सवार होकर तेरसी जा रहे थे। पिकअप में कुल जयप्रकाश सहित 26 लोग सवार थे। जैसे ही पिकअप नगला साधु गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप पलट गई। इसके बाद चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पिकअप में सवार लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने तीन की हालत गंभीर बताया। सदर एसडीएम कोमल पंवार , सीओ आंचल चौहान व अतिरिक्त सीओ अमित कुमार जिला अस्पताल पहुंचे थे।


जिला अस्पताल पर स्टेचर पड़ गए कम
जिला अस्पताल पर एक साथ 23 घायलों के पहुंचने पर स्टैचर कम पड़ गए। तीमारदार बच्चों को गोद में लेकर एक्सरे आदि कराने के लिए पहुंचे। घायलों के आने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को बुला लिया।
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
श्रीदेवी(50) , उर्मिला (13वर्ष), करिश्मा(05) , सुनीता (30), ज्योति (12), प्रेमलता (30), सरोज (29), योगेश(10) , मीना (40), जयमाला (30), धनदेवी (31), लवकुश(08), रजत(05 माह) , प्रेमकिशोर (35), सुमित (10), आशू (13), मानती देवी (36), स्वागत(30) , महाराज सिंह (35), तेजसिंह (42), सावित्री (40),सरोज (30),ज्येति (12) ,महाराज सिंह(51),चंद्रकला (40), रामपाल (30) लोग घायल हुए।

घायलों को पहुंचाने के लिए बुलाई गई आठ एंबुलेंस
हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले सूचना दे दी7 इसके बाद विभाग ने आठ एंबुलेंस घटना स्थल के लिए रवाना कर दी। इनकी सहायता से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

वर्जन-
हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल अतरौली के तरैसी गांव जा रहे थे। -आंचल चौहान,सदर सीओ कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें