फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल में 2531 एवं इंटर में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

विज्ञापन
कासगंज के रायपुर गांव में अखंड रामायण का पाठ करते पीड़ित परिवार के लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा दोनों पालियों में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल में 2531 और दोनों पालियों में इंटर में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पर अधिकारी नजर बनाए रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 21034 परीक्षार्थी में से 18503 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 2531 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर की फल खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र आदि विषयों की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 206 परीक्षार्थी में से 200 ने परीक्षा दी। 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की संस्कृत, कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। इनमें 400 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें 376 ने परीक्षा दी। जबकि 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा मेें जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्टे्ट, सचल दल ने निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर नजर रखी गई। परीक्षार्थियों को जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल हुई। कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें