फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 2526 अस्थियों का एक साथ गंगा में होगा विसर्जन...ये सब वो हैं, जिनका कोई अपना नहीं; 24 को होगी सर्वधर्म सभा

Tue, 19 Aug 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी 2526 अस्थियों का 25 अगस्त को गंगा में विसर्जन करेगी। इससे पूर्व 24 अगस्त को सर्वधर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
श्रीक्षेत्र बजाजा कमेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीक्षेत्र बजाजा कमेटी ज्ञात-अज्ञात 2526 मृतकों की अस्थियों का गंगा में विसर्जन 25 अगस्त को सोरों घाट पर करेगी। सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। पुलिस गारद सलामी भी देगी। इसमें सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार को ताजगंज मोक्षधाम के सत्संग भवन में संयोजक संजीव गुप्ता और मनोज शर्मा ने मीडिया को बताया कि 23 अगस्त को सुबह आत्मा की शांति के लिए हवन और शाम को सुंदरकांड का पाठ होगा। 24 को अस्थियों को मुक्ति रथ में रखा जाएगा और धर्मगुरु प्रार्थना करेंगे। अगले दिन विसर्जन के लिए रथ रवाना होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष अनिल जिंदल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि 1997 में प्रकल्प शुरू किया था। हर तीन साल बाद अस्थियों को गंगा में विसर्जित करते हैं। इस बार ये नौवीं यात्रा है। इस दौरान उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, सुरेश चंद गोयल, ओम टंडन, कृष्ण मुरारी, मुकेश अग्रवाल, राजीव पोद्दार, संजय मित्तल, विजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, रितेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें