फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंबा कटने से 250 बीघा फसल हो गई जलमग्न

Fri, 13 Dec 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। पूर्वांचल के गांधी व बुद्ध इंटर कालेज के संस्थापक बाबा राघव दास की जयंती पर तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। बाबा राघव दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। स्काउट गाइड का झंडारोहण किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बाबा राघव दास पूर्वांचल के सर्वश्रेष्ठ सामाजिक एवं राजनेता थे। पूर्वांचल के कई जिलों में बाबाजी ने अनेक शिक्षण संस्थान स्थापित किए। कहा कि अनुशासन सिर्फ समाज परिवार के लिए ही नहीं, स्काउट गाइड की जीवन शैली को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना ईश्वरीय कार्य है।
विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बाबा राघवदास ने पूर्वांचल में महात्मा गांधी के समतुल्य कार्य किया। रवींद्रनगर का नामकरण बाबा जी ने ही किया था।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर से स्काउट गाइड अपने कुशल नेतृत्व की क्षमता विकसित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय

सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर स्वागत कर परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बाबा राघव दास का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके बचपन का नाम राघवेंद्र था। ये बरहज अनंत महाप्रभु के शिष्य थे। इस विद्यालय की स्थापना बाबा जी ने 1934 में की थी। कहा कि बाबा जी का मानना था शिक्षा से ही सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

संगीत शिक्षक अमरजीत मिश्र ने सरस्वती वंदना व संचालन मनोविज्ञान प्रवक्ता वरुण राय ने किया। वहीं स्काउट-गाइड शिविर का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त इजहारुल खान, निवेदिता श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, डेविड पटेल, रिति प्रभा, मीरा, ऋषि यादव ने किया।

पहले दिन टोली बनाना, नियम प्रतिज्ञा, सीटी संकेत, दैनिक कार्यक्रम, विभिन्न खेल कराए गए।सायंकाल सत्रावसान कर दिया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी विजय मणींद्र त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया। प्रवक्ता सुरेश प्रसाद गुप्त, जगजीवन मिश्र, डा. अनुज कुमार, प्रेम कुमार मिश्र, अरविंद कुमार राव लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, अशोक कुमार चौरसिया, राजेश राय, रवींद्र राव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, हरिकेश सिंह, शंभू शरण श्रीवास्तव, सत्येन्द्र पाण्डेय ,जमीर अहमद,चित्रांश श्रीवास्तव ,अमिय त्रिपाठी, नागेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें