फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 25 हजार का इनामी राजस्थान से गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पिछले 16 वर्षों से अपहरण लूट, हत्या एवं जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को सहावर थाने की पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धारियाबाद में अपना नाम पता बदलकर किराए के मकान में रह रहा था, वह जीवन यापन करने के लिए वह मजदूरी का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भगवान सिंह सिढ़पुरा थाना क्षेत्र खरगातीपुर गांव का निवासी है। वह हत्या, लूट, डकैती, जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी के ऊपर सिढ़पुरा,गंडुंडवारा, सिकंदरपुर वैश्य, सदर कोतवाली, मारहरा, अमांपुर, हजरतगंज बदायूं, सुन्नगढ़ी थानों में भी 24 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी राजस्थान में अपने नाती अजय के साथ राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धारियाबाद में नाम बदलकर रह रहा था। उसने अपना नाम बदलकर महेंद्र सिंह रख लिया था, इसी नाम की आईडी बनवा लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस और सर्विलांस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। सहावर कोतवाली निरीक्षण अनिल कुमार दोहरे निरंतर गिरफ्तारी के प्रयासेां में जुटे थे। पुलिस टीम ने राजस्थान जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें