आगरा। जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा की ओर से दयालबाग स्थित स्वामी बाग स्कूल में कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 25 ने अपनी मेहनत और लगन से बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की।
संघ के कोषाध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि यह परीक्षा खिलाड़ियों के कौशल और समर्पण का प्रमाण है। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए खिलाड़ियों को विभिन्न रंगीन बेल्ट से सम्मानित किया गया, जो उनके प्रशिक्षण के अगले स्तर को दर्शाती है। ब्लू वन बेल्ट प्रशांत कुशवाह, युवान धनगर, ग्रीन वन बेल्ट काव्या पांडेय, देविका जुरैल, महिमा, गर्विता, अहाना खान, इतिका, आदित्य, गगन, ग्रीन बेल्ट रुद्र शर्मा, अक्ष शर्मा, सुमुल मोक्षा शर्मा, दृष्टि सिंह, यलो बेल्ट शिवम शर्मा, अयान, रिषभ, ईश्या, इक्षा, शब्दा, दामिनी, पर्णिका, हिमांशी, पलक सिंह को मिली।
उत्तीर्ण खिलाड़ियों को मास्टर पंकज शर्मा ने बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, हरिकांत शर्मा, नवनीत कुलश्रेष्ठ आदि ने सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई दी।