मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को ओवरस्पीड में टायर फटने से प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल होगए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राइवेट बस सवारियां लेकर मध्यप्रदेश के भिंड से दिल्ली के लिए जा रही थी। महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 118 के पास बस का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर बस एक्सप्रेसवे पलट गई।
राम श्याम ट्रैवल्स की बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।
यमुना एक्सप्रेसवे टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह में बताया की क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटाया गया है। अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों से गतंव्य के लिए भेजा गया।