फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओवरलोड पांच ट्रैक्टर व ट्रक पर 2.5 लाख का जुर्माना

Thu, 16 Oct 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज और सिढ़पुरा क्षेत्र में एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें पांच ओवरलोड ट्रेक्टरों पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं एलपीजी एवं सीएनजी किट लगे चार स्कूली वाहनों को सीज किया गया।एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने टीम के साथ कासगंज और सिढ़पुरा क्षेत्र में चेकिंग की। जिसमें तीन ट्रैक्टर कासगंज क्षेत्र में और दो ट्रक सिढ़पुरा क्षेत्र में ओवरलोड पाए गए। उन पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पांच आटो के के चालान फिटनेस न होने और क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने को लेकर किया गया। वहीं एक बस का चालान भी परमिट व अन्य कागजात पूर्ण न होने के चलते किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो स्कूली वेन में एलपीजी किट लगी हुई थी, जबकि एक स्कूली वाहन में अवैध रूप से सीएनजी किट लगी पाई गई। जो बच्चों के देखते हुए खतरनाक है। एक स्कूली वाहन की फिटनेस नहीं थी। चारों वाहनों को सीज किया गया है।
एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि सभी वाहन चालक फिटनेस प्रमाण पत्र के साथ ही वाहन का संचालन करें। वाहनों को ओवरलोड न चलाएं। चेकिंग के दौरान परमिट, फिटनेस या प्रदूषण प्रमाण पत्र न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें