फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख दो, तभी मिलेगा तलाक: पत्नी की शर्त से छूटे पति के पसीने, फिर हुई ऐसी हरकत; पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 12 Nov 2026 08:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बरहन क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर तलाक के बदले 25 लाख रुपये मांगने, मारपीट और गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन के ग्राम चौकड़ा निवासी युवक से तलाक के बदले 25 लाख रुपये मांगने, मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में न्यायालय के आदेश पर बरहन पुलिस ने पत्नी समेत चार नामजद और 2-3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित नरेश भारद्वाज ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी 19 अप्रैल 2026 को हुई थी। शादी के दूसरे दिन से ही पत्नी अलग मकान और जेवरात को लेकर विवाद करने लगी और 6 मई को अपने भाइयों के साथ पुश्तैनी जेवरात लेकर चली गई। 7 सितंबर 2026 की शाम 4 बजे पत्नी निशी, उसके भाई ललित, सुमित, मौसी के बेटे आकाश उर्फ गुलशन और 2-3 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर नरेश व उनकी मां के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।


आरोपियों ने तलाक के बदले 25 लाख रुपये न देने पर दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने की धमकी दी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-2 आगरा के 5 नवंबर 2026 के आदेश पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें