फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी डिपो की 25 बसें 28 फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगी

Wed, 19 Feb 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बेवर बस स्टैंड पर बस न मिलने से परेशान यात्री। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली, बरेली, आगरा रूट पर यात्रियों को कुछ दिन और परेशानी झेलनी पड़ेगी। मैनपुरी डिपो से 25 बसों को 28 फरवरी तक नियमित रूप से प्रयागराज-गोरखपुर रूट पर संचालित करने के आदेश दिए हैं। एक मार्च से यह बसें वापस लौटेंगी।प्रयागराज महाकुंभ में रोडवेज बसों के आवागमन की स्थिति लगातार बरकरार है। इसके चलते अन्य स्थानीय और दूसरे जिलों के लिए बस नहीं मिल रहीं हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एआरएम मैनपुरी संजीव कुमार ने बताया कि मैनपुरी डिपो की कुल 40 बसों को प्रयागराज महाकुंभ में लगाया गया है। 15 बसें प्रयागराज-मैनपुरी रूट पर संचालित हैं। अन्य 25 को प्रयागराज से गोरखपुर मंडल के जिलों के रूटों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें