फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद जन चौपाल में 245 शिकायतें कराई दर्ज

विज्ञापन
जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते सांसद राजकुमार चाहर
विज्ञापन
कागारौल। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को कागारौल के रघुनाथजी बड़े मंदिर मैदान में सांसद जन चौपाल का आयोजन किया गया। फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर के सामने खेरागढ़, किरावली व सदर क्षेत्र से कुल 245 शिकायतें आईं। इनमें गांवों में बिजली की कटौती, कस्बों में जाम और क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या सबसे ज्यादा रहीं। मौके पर करीब 25 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

चौपाल में कागारौल कस्बे के लोगों ने कागारौल बाईपास का निर्माण, धार्मिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, अलग विद्युत फीडर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की मांग उठाई। सांसद ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर आकस्मिक या हादसे में मृत्यु पर 2 लाख रुपये और अंगभंग पर 1 लाख रुपये का लाभ मिलता है। योजना का लाभ 18–70 वर्ष के बैंक खाताधारक उठा सकते हैं। चौपाल में 32 से अधिक विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिक्षा विभाग के स्टॉल पर छात्रों ने चंद्रयान-3 मॉडल प्रदर्शित किया। पशु पालन विभाग की ओर से 546 पशुपालकों को दवाओं का वितरण किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक महेश गोयल, डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा, परियोजना निदेशक रेनू, मनरेगा निदेशक रामायन यादव, एसडीएम ऋषि राव, सचिन राजपूत, नीलम कुमारी, जिला पूर्ति अधिकारी आनंद सिंह, बीडीओ सुष्मिता यादव, गोविंद शर्मा, मेघराज सोलंकी, दिनेश गोयल, नितिन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गुडडू चाहर, श्रीकांत त्यागी, अनिल कुमार, सुधीर गर्ग आदि मौजूद रहे।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते सांसद राजकुमार चाहर

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते सांसद राजकुमार चाहर

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनते सांसद राजकुमार चाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें