आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 में 60,244 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनको 15 जून को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्तिपत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में आगरा और राजस्थान के 2,400 अभ्यर्थी भी शामिल होने हैं। उनको आगरा से भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइन में विशेष इंतजाम किए गए हैं। 60 बसों से सभी को लखनऊ भेजा जाएगा। इस वजह से शनिवार रात को भारी वाहनों के लिए नो एंट्री नहीं खुल सकेगी।