फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारत दर्शन के दौरान आगरा पहुंचे 24 प्रोवेशनर्स आईपीएस अधिकारी, कमिश्नरेट के सिटीजन चार्टर से हुए रूबरू

Thu, 18 Jul 2024 11:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

भारत दर्शन के दौरान विभिन्न राज्यों के 24 प्रोवेशनर्स आईपीएस अधिकारी आगरा पहुंचे। वह कमिश्नरेट के सिटीजन चार्टर से रूबरू हुए। यहां ताजमहल का दीदार किया।  
विज्ञापन
भारत दर्शन के दौरान आगरा पहुंचे 24 प्रोवेशनर्स आईपीएस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत दर्शन के दौरान विभिन्न राज्यों के 76 आरआर बैच के 24 प्रोवेशनर्स आईपीएस अधिकारी बुधवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में पहुंचे। उन्होंने ताजमहल को निहारा। इसके बाद पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड और अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी के साथ बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को कमिश्नरेट से संबंधित कई जानकारी दीं। पुलिस के इनोवेटिव कार्यों के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि आगरा में बीपीओ प्रणाली लागू है। सिटीजन चार्टर की व्यवस्था लागू है। एफआईआर और पीएम रिपोर्ट वादी के घर पहुंचाई जा रही है। 

इसके अलावा थानों के नवीनीकरण, आपरेशन त्रिनेत्र अभियान, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, ई थाना प्रणाली, डाटा सुरक्षा इकाई, एप्स और डैशबोर्ड की जानकारी दी। कहा गया कि आगरा में पुलिस के मालखाने डिजिटलाइज्ड हो गए हैं। सभी अधिकारियों को स्मृति चिह्न भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें