फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 2018 के बाद जनवरी में 24 डिग्री पहुंचा तापमान

Mon, 20 Jan 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सोमवार को मौसम के मिजाज में बदल गया। वर्ष 2018 के बाद जनवरी में तापमान 24 डिग्री पहुंचा है। तापमान में वृद्धि हो जाने से मौसम में गरमाहट महसूस होने लगी। बढ़ते तापमान को देखकर गेहूं व सरसों उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक काफी ठंड पड़ रही थी। कोहरा व गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल थे, लेकिन रविवार से मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आने लगा। दोपहर के समय तेज धूप निकल आने से अधिकतम पारा 23 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आने लगा। सुबह के समय न्यूनतम पारा 12 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, तेज धूप निकलने से दोपहर के समय अधिकतम पारा 25 डिग्री तक जा पहुंचा। हवा न चलने से मौसम में गर्माहट का अहसास होने लगा। मौसम में बढ़ी गर्माहट से गेहूं व सरसों उत्पादक किसान चिंतित नजर आने लगे हैं। फसल के उत्पादन पर पड़ने का खतरा बढ़ गया है। इससे लोगों ने गरम कपड़ों के बोझ को कम कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में अभी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें