फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही... 24 बीएलओ पर मुकदमा दर्ज, अमीनों को दी गई जिम्मेदारी

Fri, 14 Nov 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से गैर हाजिर 24 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के विरुद्ध  एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से गैर हाजिर 24 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के विरुद्ध सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रजत वर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई है। ये सभी बीएलओ छावनी क्षेत्र में तैनात थे। एसआईआर के काम में शामिल नहीं हो रहे थे। फोन कॉल भी नहीं उठाने पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 4 नवंबर से एसआईआर शुरू हो चुका है। 35.99 लाख मतदाताओं का घर-घर सर्वे हो रहा है। 3,696 बीएलओ और 370 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि 24 बीएलओ के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 32 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 

इन बीएलओ की जगह अमीनों की ड्यूटी लगाई है। बार-बार चेतावनी के बावजूद 24 बीएलओ काम में लापरवाही बरत रहे थे। इनमें 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, तीन शिक्षक, एक शिक्षामित्र, तीन लिपिक और एक कृषि विभाग का कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें