कहां कितने कर्जदार, कितना बकाया
- आगरा: 67 कर्जदार: 1.74 करोड़ रुपये
- बाह: 886 कर्जदार: 24.79 करोड़ रुपये
- एत्मादपुर: 248 कर्जदार: 7.18 करोड़ रुपये
- फतेहाबाद: 110 कर्जदार: 3.43 करोड़ रुपये
- किरावली:164 कर्जदार: 8.13 करोड़ रुपये
- खंदौली: 199 कर्जदार: 6.73 करोड़ रुपये
- खेरागढ़: 203 कर्जदार: 2.0 करोड़ रुपये
- सैंया: 111 कर्जदार: 1.97 करोड़ रुपये
- जगनेर: 374 कर्जदार: 17.48 करोड़ रुपये
समाधान योजना का उठाएं लाभ
एडीएम वित्त एवं राजस्व के यशवर्धन श्रीवास्तव ने कहा कि सहकारी बैंक के बकाएदार समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं। उनका ब्याज व जुर्माना माफ हो जाएगा। 2362 लोगों पर 74 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। कर्ज नहीं चुकाने पर गिरफ्तारी होगी। उनकी भूमि बंधक हो जाएगी। कुर्की व नीलामी से कर्ज की वसूली की जाएगी।