फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थानों को दिए 23 विषय विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मंगलवार को विषय विशेषज्ञों की तैनाती के लिए पत्र जारी कर दिए गए। सूची में 23 विषय विशेषज्ञ हैं, जो कि विभिन्न संस्थानों व विभागों को दिए गए हैं। अभी भी मांग के अनुरूप विषय विशेषज्ञ नहीं दिए गए हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएमएच) की ओर से 12 शिक्षक मांग गए थे, महज तीन मिले हैं। दाऊदयाल वोकेशनल इंस्टीट्यूट में आठ शिक्षक मांगे गए थे, पांच दिए गए हैं। इसके अलावा ललित कला, शारीरिक, कंप्यूटर सेंटर आदि में भी मांग के अनुरूप कम शिक्षक दिए गए हैं। ललित कला संस्थान में व दाऊदयाल वोकेशनल इंस्टीट्यूट में पांच-पांच, आईटीएचएम में तीन, शारीरिक शिक्षा व कंप्यूटर विभाग में दो-दो, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान, वानिकी विभाग, बायो केमेस्ट्री, रसायन विज्ञान विभाग, कंप्यूटर सेंटर और भौतिक विज्ञान विभाग में एक-एक शिक्षक दिए गए हैं।
दाऊदयाल संस्थान के अलावा आईटीएचएम, ललित कला संस्थान, कंप्यूटर सेंटर, शारीरिक शिक्षा, रसायन विज्ञान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में विषय विशेषज्ञ कम मिले हैं। संबंधित संस्थानों की ओर से कुलपति को मांगपत्र दिया जाएगा और विषय विशेषज्ञों की मांग की जाएगी। - प्रो. शरदचंद्र उपाध्यक्ष, अध्यक्ष, आवासीय शिक्षक संघ, विवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें