फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नीट पीजी काउंसलिंग में 226 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग में आगरा मंडल के मेडिकल कॉलेजों में दूसरे दिन तक 226 अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया। सोमवार को पहले दिन 50 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था। मंगलवार तक यह संख्या तेजी से बढ़ी है। प्रवेश प्रक्रिया 26 अगस्त तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

शहर के एसएन मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक अभ्यर्थियों ने रुचि दिखाई। 200 सीटों में से 33 सीटें आल इंडिया कोटे से भरी जानी हैं, शेष 167 सीटों पर प्रदेश स्तर की काउंसलिंग चल रही है। सामान्य वर्ग की पहली सीट आल इंडिया रैंक 4829 पर प्रबुल जैन को आवंटित हुई, जबकि आरक्षित वर्ग की अंतिम सीट 11,75,448 रैंक तक आवंटित की गई।

निजी कॉलेजों में फीस बनी बड़ी बाधा

एसएन कॉलेज की तुलना में निजी मेडिकल कॉलेजों में अब भी रुझान कम है। जहां एसएन मेडिकल कॉलेज का एमबीबीएस शुल्क 36 हजार रुपये है, जबकि अन्य कॉलेजों का शुल्क ढाई से तीन गुना तक अधिक है। यही वजह है जिस कारण निजी कॉलेजों में प्रवेश संख्या कम है। काउंसलिंग प्रभारी डॉ. केएस दिनकर ने बताया कि 26 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। उम्मीद है कि अंतिम दिनों तक सरकारी और निजी दोनों कॉलेजों की अधिकतर सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेज में इतनी सीट
एसएन मेडिकल कॉलेज- 200
एफएच मेडिकल कॉलेज, टूंडला- 150
केडी मेडिकल कॉलेज, मथुरा- 200
केएम मेडिकल कॉलेज, मथुरा- 150
एसकेएस मेडिकल कॉलेज, मथुरा- 150
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें