बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाते सीएमओ
आगरा। जीवनीमंडी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे को ड्रॉप पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ हो गया। पहले दिन पांच साल तक के 2.16 लाख बच्चों को ड्राप पिलाई है। अभी 4,83,183 बच्चों ने ड्रॉप नहीं पी है, इनके घर-घर जाकर टीम 19 दिसंबर तक ड्रॉप पिलाएगी।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पांच साल तक के 7,05,832 बच्चों को 2644 बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलानी है। पहले दिन बूथों पर 22,264 ने ड्रॉप पी ली है। अब बचे हुए 4,83,183 बच्चों को 19 दिसंबर तक ड्रॉप पिलाने के लिए 1,716 टीमें घर-घर जाएंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.उपेंद्र कुमार ने बताया कि घर-घर अभियान में भी छूटे बच्चों को 22 दिसंबर को ड्रॉप पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो का दवा जन्म के समय ही दिया जाता है। इसके अलावा छह, दस और चौदह सप्ताह पर भी यह ड्रॉप पिलाई जाती है। इसकी बूस्टर खुराक 16 से 24 महीने की आयु में भी दी जाती है। कार्यक्रम में डॉ.नागेंद्र गुप्ता, डॉ. ऋषि गोपाल, डॉ. मेघना शर्मा, डॉ. महिमा चतुर्वेदी, डॉ. अंबिका झा, डॉ. ललित, राहुल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।