फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत- जिलेभर की विद्युत आपूर्ति अब हो सकेगी सुदृढ़, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के सबसे बड़े विद्युत उपकेंद्र का शुक्रवार को ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा लोकार्पण करेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपकेंद्र से कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों को आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 220 केवी का कोई विद्युत उपकेंद्र नहीं था। 132 केवी के विद्युत उपकेंद्रों से ही जिले को आपूर्ति मिल रही है। गर्मियों में ओवरलोड होने के कारण कम क्षमता के उपकेंद्रों पर समस्या उत्पन्न हो जाती है। अब समस्या से राहत मिलेगी। सोरों क्षेत्र के मिर्जापुर में 220 केवी का उपकेंद्र तैयार हो चुका है। ऊर्जा मंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम का समय निर्धारित नहीं है, लेकिन उनका आना तय है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि दोपहर बाद ऊर्जा मंत्री लोकार्पण करेंगे।
इन क्षेत्रों को मिलेगी आपूर्ति
220 उपकेंद्र से कासगंज, सोरों, मानपुर नगरिया, बिलराम, नमैनी, सलेमपुर बीबी, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा, सहावर, सिकहरा आदि क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जवाहर तापीय परियोजना से जुड़ेगा उपकेंद्र
उपकेंद्र को सिकंदराराऊ से आपूर्ति मिलेगी, वहीं एटा में तैयार किए जा रही जवाहर तापीय परियोजना से इस केंद्र को जोड़े जाने की तैयारी है। जहां से उपकेंद्र को सीधी आपूर्ति दी जाएगी।
आंकड़े की नजर से-
- 88.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ।
- 5.25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनाया गया है।
- 160 एमबीए के लगाए गए हैं दो ट्रांसफार्मर।
- 40 एमबीए के दो छोटे ट्रांसफार्मर भी लगाए।
- 220 केवीए का विद्युत उपकेंद्र तैयार हो चुका है। इसका लोकार्पण शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री द्वारा किया जाएगा। उपकेंद्र से जिले की विद्युत आपूर्ति और सुदृढ़ हो सकेगी।- सुधीर कुमार, उपखंड अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें