फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 11 Sep 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर में घर की छत पर सो रहे युवक की सोमवार की रात्रि को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: स्तनपान के दौरान आई नींद, मां के नीचे दबकर दुधमुंहे बच्चे की मौत

टीटू (22) पुत्र गोविंदराम निवासी अलावलपुर गंजडुंडवारा सोमवार को रात के समय खाना खाने के बाद घर की छत पर सोने के लिए चला गया। देर रात्रि लगभग 1 बजे उसको दो गोली मार दी गई। एक गोली कोख में लगी जबकि दूसरी गोली कनपटी के पास लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। मृतक की मां सुशीला, भाई ओमवरी, भाभी पूजा छत पर गए। जहां टीटू मृतक अवस्था में मिला। उसका शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। गोली की आवाज से गांव में भी जगार हो गई।
 
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने परिजनों व आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई भी कुछ जानकारी नहीं दे सका। 

ये भी पढ़ें: यूपी: जिला अस्पताल से सात महीने का बच्चा चोरी, 90 मिनट में पुलिस ने किया बरामद


पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्या की घटना का पर्दाफाश होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें