फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए 22 खिलाड़ी सफल

विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। नोएडा के एक स्कूल में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित 26वीं उत्तर प्रदेश राज्य अंतर विद्यालयीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में संकल्प शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के 24 में से 22 निशानेबाजों ने ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर शहर का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अगस्त से 3 सितंबर तक भोपाल में आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग (टीम इवेंट) में सेंट एंथोनी स्कूल की रिदम परिहार, कनक दुबे और परमिता सिंह ने स्वर्णिम निशाना साधते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इनके अलावा भूमिका सिंह, मानसी आनंद, आरती राठौर, योगराज और निशांत दुबे सहित कुल 22 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।
इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन के सीनियर उपाध्यक्ष डॉ. अशोक रैना, प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेसी पाल, अरुण चौधरी, राहुल सक्सेना, संजय कुमार, मोनिका सिंह, ऐश्वर्या शर्मा, मनीष शर्मा और शूटिंग कोच विक्रांत सिंह तोमर ने विजेता व क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें