फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से घोड़ा बग्घी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छाता-शेरगढ़ मार्ग पर गांव खुर्शी के पास वाहन की टक्कर से बग्घी चालक की मौत हो गई। बग्घी चालक बरात चढ़ाकर अपने गांव नौहझील लौट रहा था। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

नौहझील निवासी अल्लादीन (36) पुत्र अल्लामेहर शादी समारोह में घोड़ा बग्घी चलाता था। रविवार की देररात वह बरात चढ़ाकर अपने गांव नौहझील लौट रहा था। छाता-शेरगढ़ मार्ग पर गांव खुर्शी के पास पहुंचा ही था कि किसी वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। घोड़ा बग्घी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बग्घी चालक की सड़क हादसे में मौत हुई है। अभी तक कोई भी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें