एटा। स्थानीय रेलवे स्टेशन से मलावन स्थित जवाहर तापीय बिजलीघर तक जाने वाली रेलवे लाइन 18 गांवों से होकर गुजरेगी। साढ़े 19 किमी लंबी लाइन के लिए 9.75 लाख वर्ग मीटर से अधिक भूमि को अधिग्रहीत कर लिया गया है।
मलावन पर निर्माणाधीन जवाहर तापीय बिजली घर के लिए रेल लाइन विस्तार का काम तेज हो गया है। 19.50 किमी लंबी लाइन का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसके लिए नौ लाख 75 हजार वर्ग मीटर से अधिक भूमि को अधिग्रहीत कर लिया गया है। अधिकांश लोगों ने सहमति भी दे दी है। डीएम और मंडलायुक्त की संस्तुति के बाद जवाहर तापीय परियोजना के पक्ष में रजिस्ट्री का काम शुरू हो जाएगा। लाइन पर पचास करोड़ रुपये से अधिक की लागत का अनुमान है।
--------
इन गांवों से होकर गुजरेगी रेल लाइन
एटा देहात, लाल गढ़ी, शीतलपुर, रामपुर घनश्याम, नरहरा, बाबरपुर, मुक्तायलपुर, किशनपुर लोया, लोया बादशाहपुर, चाचरमऊ, नेहचलपुर लोया, मर्जादपुर, जीसुखपुर, कीलरमऊ, भटमई, शिवसिंह पुर उर्फ निजाम, बर्थरी एवं निगोह हसनपुर।