फोटो
बेवजह गिफ्ट देने वालों से न करें दोस्ती
आगरा। पुलिस मार्डन स्कूल में भारतीय जैन संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय वर्कशॉप ‘स्मार्ट गर्ल’ में छात्रों को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए। इस दौरान लड़कियों को बताया कि यदि कोई दोस्त आपकी वे वजह तारीफ करता है या गिफ्ट देता हैं तो उसे हमेें उसे दूरी बना लेनी चाहिए। कार्यक्रम में ट्रेनर अंजना जैन ने कहा कि महिला हेल्पलाइन 1090 व चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की जानकारी सबको होनी चाहिए। वहीं अगर आपके पास स्मार्ट फोन है तो अपनी लाइव लोकेशन परिवार के साथ शेयर करें। वर्कशॉप में अभिभावक भी शामिल हुए जिन्हें बताया गया कि वह अपने बच्चों पर विश्वास करना सीखें और उन्हें इतना दृढ़ बनाएं कि वह अपनी रक्षा खुद कर सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज जैन, कुमार मंगलम जैन, शरद चौरडीया, रचना श्रीवास्तव, मनीष, शैलेंद्र जैन व प्रिया जैन आदि मौजूद रहीं।