फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की दरकार, व्यवस्था करो सरकार

विज्ञापन
पानी की दरकार, व्यवस्था करो सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी-भोगांव। नगर पंचायत क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत बढने लगती है। पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा कोई ठोस उपाय न किए जाने एवं पानी की सप्लाई सुचारु रूप से न मिल पाने के कारण नगर में पानी की किल्लत से नगर वासियों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर में कुल आठ नलकूप हैं जिसमें सिर्फ पांच नलकूप ही चालू हैं। नगर में तीन पानी की टंकी है। जो पांच नलकूपों की सहायता से भरी जाती है। नगर पंचायत द्वारा पानी की सप्लाई की समस्या से निपटने के लिए कारगर प्रयास नहीं करने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से पानी की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

नलकूप नंबर एक की लगभग 15 वर्ष पूर्व पीडी करवाकर उसका कनेक्शन विच्छेद करा दिया गया था। जिस कारण वह बंद पड़ा है। नलकूप नंबर दो, तीन, चार, पांच, सात चालू हैं। नलकूप नंबर छह रामलीला मैदान में स्थित है। जिसकी बोरिंग में बालू आने से उसके पानी का इस्तेमाल नही हो पा रहा है। मोहल्ला प्रेमचिरैया का नलकूप नंबर आठ चालू होने से पहले ही विवादों से आज तक बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें