फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के पौत्र ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। गांव गोपालपुर में मंगलवार की सुबह एक झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ राज्यसभा सदस्य के पौत्र ने अभद्रता की। आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर दरोगा को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सूचना मिलने के बाद मौके पर सीओ पुलिसबल के साथ पहुंच गए। साथ ही पौत्र सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दरोगा की तहरीर के आधार पर सांसद के दो पौत्र और साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में आशाराम पुत्र रामसनेही और आशाराम उर्फ छोटे पुत्र पाल सिंह के बीच मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने के बाद पड़रिया चौकी प्रभारी विकास भारती, सिपाही दुष्यंत, मेनपाल और पुष्पेंद्र के साथ गांव पहुंच गए। वहां जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि छोटे ने आशाराम के साथ मारपीट की है। जांच करने के लिए दरोगा विकास जब छोटे के घर पहुंचे तभी पीछे से सांसद हरनाथ सिंह का पौत्र सुधाकर यादव व बृजेश यादव अपने पांच छह अन्य साथियों के साथ आ गया। वह छोटे के पिता पाल सिंह के साथ मारपीट करने लगा।

पुलिस ने जब सुधाकर को रोका तो वह अभद्रता पर उतारू हो गया। आरोप है कि दरोगा की पिटाई करने लगा। जब वहां मौजूद सिपाहियों ने रोकना चाहा तो सुधाकर ने कमर में लगा तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जैसे ही पकड़ ढीली हुई वह साथियों के साथ वहां से भाग निकला। दरोगा के साथ मारपीट की सूचना मिलने के बाद सीओ दद्दन प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह पुलिसबल के साथ गोपालपुर पहुंच गए। पुलिस ने सुधाकर के भाई बृजेश कुमार, सर्वेश कुमार को हिरासत में ले लिया। घायल हुए दरोगा को थाने ले जाया गया। वहां तहरीर के आधार पर सुधाकर, बृजेश कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें