फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बुझे प्यास दो सौ से ज्यादा हैंडपंप खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गर्मी बढ़ते ही पेयजल की हर ओर किल्लत हो जाती है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी शहरी क्षेत्र के बाहरी क्षेत्र में आती है जहां तक अभी पाइप लाइन पूरी तरह से नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में पालिका द्वारा हाल ही में सर्वे कराया गया तो करीब दो सौ से ज्यादा हैंडपंप खराब पाए गए। जिन्हें सही कराने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले कुल 25 वार्ड में 1600 हैंडपंप लगे हुए हैं। इन हैंडपंपों में से 125 हैंडपंप रीबोर और करीब 80 हैंडपंप खराब पड़े हैं। गर्मी आते ही पेयजल की समस्या विकराल हो जाती है। इसके चलते प्रतिवर्ष गर्मी को देखते हुए हैंडपंप सही कराने का कार्य किया जाता है। इस बार गर्मी के चलते हुए सर्वे के बाद रीबोर वाले 125 हैंडपंप को सही कराए जाने का कार्य पालिका द्वारा शुरू कर दिया गया है। वहीं जो हैंडपंप पूरी तरह से पानी छोड़ गए हैं उनके बारे में जल निगम को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। ऐसे 70 से 80 हैंडपंप है जो पूरी तरह से बेकार हैं। इन हैंडपंपों के लगाए जाने की जगह बदलकर आसपास दूसरी जगह सिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जलनिगम से पालिका द्वारा लगातार पत्राचार किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत न हो इसके लिए अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं। नगर पालिका के जलकल प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया कि हैंडपंप सही कराने शुरू कर दिए गए हैं। जो पूरी तरह से खराब हैं उन्हें भी बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें