फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर अलख जगाया है, अब मतदान को जाना है...

विज्ञापन
घर-घर अलख जगाया है, अब मतदान को जाना है... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। एक दिन बाद एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होगा। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन और स्वयंसेवी संगठन, स्कूल, कॉलेज जी जान से जागरूकता कार्यक्रम कराने में जुटे हैं। नगर में मतदाता जागरूकता के लिए दीप से दीप जलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कहीं मेहंदी लगाई गई तो कहीं रंगोली सजाकर वोट डालने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मतदाता जागरूकता के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने इन जागरूकता कार्यक्रमों में महिला, वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए मतदान की अपील की। शिवा इंटर कॉलेज कांतौर में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलित किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता का संकल्प लिया और अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। एमजी इंटर कॉलेज में भी मतदाता जागरूककता की अपील करते हुए छात्राओं ने शपथ ली। यहां भारत का नक्शा की रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया। इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या लक्ष्मी यादव सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ारी, भनुपुरा में भी मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम हुआ। वहीं दयानंद इंटर कॉलेज दरियावगंज में छात्राओं ने मेहंदी रचाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। एमआर शेरवानी हायर सेकेंडरी स्कूल गंजडुंडवारा में भी मेहंदी कार्यक्रम के जरिये मतदाताओं को जागरूक किया गया। मतदाताओं के नाम डीएम अंकल की पाती स्कूली बच्चों के माध्यम से घर-घर भिजवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें