मथुरा। रेलवे जंक्शन के दूसरे और तीसरे प्रवेश द्वार का विस्तार किया जाएगा। दोनों प्रवेश द्वार के विस्तार को लेकर रेलवे के इंजीनियरों ने निरीक्षण किया। मथुरा जंक्शन को ए प्लस श्रेणी का स्टेशन बनाने के लिए अब मुख्य एंट्री को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के बाद अब दूसरे और तीसरे प्रवेश द्वार को सजाने संवारने व विस्तार देने की योजना है।
यात्री सुविधा बढ़ाने, वाहन पार्किंग व्यवस्थित रूप से चलाने, लाइट लगवाने, नया बस अड्डा से प्रवेश द्वार तक पहुंचने के लिए सड़क को चौड़ा करने, सड़क पर दोनों तरफ एलईडी लाइट लगवाने, ग्रीन कॉरीडोर विकसित करने को लेकर निरीक्षण किया गया। स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि दोनों एंट्री को विस्तार देने को योजना बनाई जा रही है। इसे लेकर रेलवे इलेक्ट्रिकल व इंजीनियरिंग शाखा के लोग योजना बना रहे हैं।