फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में होली पर होगा रसिया गायन और कवि सम्मेलन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज में होली के रंगों का उल्लास देखते ही बनता है। देश-विदेश से आने वाले भक्त भी यहां होली के रंग में सराबोर नजर आते हैं। इस उत्सव को और खास बनाने के लिए सोमवार को लखनऊ में बैठक होने जा रही है। इसमें होली के दौरान ब्रज के तीर्थ स्थलों पर रसिया गायन, कवि सम्मेलन और कुश्ती दंगल कराने की योजना पर विचार होगा।
विज्ञापन


ब्रज की होली देखने के लिए पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे। सरकार अब ब्रज की होली को पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षण का केंद्र बनाने पर विचार कर रही है।

इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रज संस्कृति से जुड़े आयोजन होली के दौरान कराए जाने की योजना बनाई है। इसमें रसिया गायन, कुश्ती और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके अलावा कुछ और आयोजन भी होंगे। इसके लिए सोमवार को लखनऊ में बैठक होगी।
विज्ञापन


होली दरवाजा पर होली गायन की शुरूआत होगी
मथुरा। होली दरवाजा की पौराणिक होली गायन की परंपरा को फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर होलिकोत्सव समिति की बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्यता प्रदान करने की रणनीति बनाई गई। रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में समिति के महामंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव ने होली दरवाजा का पुराने इतिहास से सभी को अवगत कराया।

कहा कि यहां होली के दौरान होली के रसिया का गायन हुआ करता था। इस परंपरा को फिर से शुरू करने की जरूरत है। बैठक में राजेंद्र मोहन राजा, चौधरी विजय आर्य, हेमंत अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ, संयोजक राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक वाष्णेय आदि ने भी अपने विचार रखे।

बैठक की अध्यक्षता संजय अग्रवाल और संचालन चिंताहरण चतुर्वेदी ने किया। महेश, लखन गुप्ता, रामवीर यादव, लोकेंद्र सिंह पिंकी, बाबूलाल, अजय शर्मा, राजेंद्र पटेल, संजय कुलश्रेष्ठ, ब्रजेंद्र नागर, हरनाम चौधरी, गिरधारीलाल गर्ग, जुगल श्रीवास्तव, अश्वनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें