फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपी सिंह सहित तीन के खिलाफ चौथ वसूली का अभियोग दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के रामलीला प्रांगण में स्थित काठ बाजार के दुकानदार पप्पूलाल झा ने आरपी सिंह यादव के साथ तीन लोगों के खिलाफ चौथ वसूली नहीं देने पर जान से मारने की धमकी का अभियोग दर्ज कराया है।

संतोष नगर रैपुरा रोड निवासी पप्पूलाल झा ने अभियोग दर्ज कराया उसकी रामलीला काठ बाजार में दुकान है। मार्केट की जमीन का मालिक हनुमान ट्रस्ट है। लेकिन थाना उत्तर के जैननगर खेड़ा निवासी आरपी सिंह यादव रामलीला के मंचन का संचालन करते हैं उसका चंदा भी आता है लेकिन इसी चंदे को जबरन आरपी सिंह यादव, विजय कुशवाह, विमल यादव गुंडागर्दी के बल पर चौथ वसूली करने लगे हैं।
विज्ञापन


दो माह पूर्व आरपी सिंह यादव दस हजार की चौथ वसूली करके ले गए थे। आरोप है 27 दिसंबर को आरपी सिंह यादव, विजय कुशवाह, विमल यादव आए व दुकानदारों को यह कहकर धमकाने लगे कि हमको दस-दस हजार रुपया चौथ के दे दो नहीं तो दुकानों को तोड़ देंगे। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति से जुड़े रामप्रकाश बघेल ने अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


इधर आरपी सिंह यादव ने कहा कि पप्पूलाल झा ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई वो गलत है। पप्पूलाल खुद अवैध रूप से कब्जा किए हुए है। उसके खिलाफ अभियोग हमने भी दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें