फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरीर में लूटी गई ट्रैक्टर ट्रॉली अलीगढ़ में मिली

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर क्षेत्र से लूटी गई खल से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को सुरीर पुलिस ने अलीगढ़ से बरामद कर लिया। आधी खल ट्रैक्टर ट्रॉली से गायब मिली। सुरीर पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर सुरीर ले आई।
विज्ञापन


रविवार सुबह पांच बजे मोमराज निवासी आंधेरगढी नोशेपुर खल से भरी एक टैक्टर ट्राली लेकर मथुरा-नौहझील मार्ग पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र से जा रहा था। वह ट्राली में भरतपुर से खल लेकर बाजना की ओर जा रहा था। तभी जीप सवार लुटेरों ने तमंचे का भय दिखाकर ट्राली लूट ली। लुटेरे मोमराज को थाना मांट क्षेत्र के राधारानी के खादर में फेंक गये थे।

मोमराज द्वारा सुरीर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोमराज व उसके परिवारीजनों के साथ खोजबीन की। सीसीटीवी फुटेज में ट्रैक्टर को ले जाने की दिशा अलीगढ़ की ओर मिली।
विज्ञापन


इस पर सुरीर पुलिस खोजबीन करती रही। सुरीर पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली अलीगढ़ में नीमवन कालोनी गंदा नाला बाईपास पर खड़ा दिखाई दी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर के पास खड़ा युवक भाग गया। पुलिस टैक्टर ट्राली को बरामद कर सुरीर ले आई। ट्रॉली में से आधी खल गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें