फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर प्रांतीय 510 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। ट्रक में रखकर हरियाणा से बलिया ले जाई जा रही गैर प्रांतीय शराब की 510 पेटी पुलिस ने बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।

हरियाणा से ट्रक में रखकर गैर प्रांतीय शराब ले जाने की जानकारी पर मारहरा पुलिस और स्वाट टीम ने ट्रक की घेराबंदी कर उसे पिवारी पुलिस चौकी के पास रोक लिया। ट्रक की तलाशी में 510 पेटी शराब की बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में ट्रक में सवार सुनील कुशवाह पुत्र रमेश कुशवाह निवासी ग्वाराखेड़ा म्याना गुना मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब हरियाणा से बलिया के लेकर जा रहा था। वहीं ट्रक में जा रही शराब बरामद करने पर पुलिस टीम को एसएसपी ने बीस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें