फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के दौरान नष्ट की अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका की ओर से शनिवार को आगरा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चालाया गया। इस दौरान गिहार कॉलोनी में कई घरों में कच्ची शराब मिली। उसे पुलिस ने फैलाकर नष्ट कर दिया। वहीं शीरा को भी फैला दिया गया। कार्रवाई से कॉलोनी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देशों के क्रम में सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने को लेकर शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि ने पालिकाकर्मियों व पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान जब टीम आगरा रोड बाईपास पर गिहार कॉलोनी पहुंची तो वहां कई घरों में अवैध कच्ची शराब का जखीरा मिला।

शराब व शीरा पाए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का रुख मोड़ दिया। घरों में तलाशी के दौरान जमीन में छिपाकर रखी गई कच्ची शराब और शीरा को फैलाकर नष्ट कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कॉलोनी में हड़कंप की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में पुरुष घरों से गायब हो गए। अभियान के दौरान हजारों लीटर लहन को नष्ट किया गया। अभियान के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन


दुकानदारों से हुई नोकझोंक
अतिक्रमण हटाओ अभियान का दुकानदारों ने विरोध किया। इस दौरान पालिका की टीम के साथ दुकानदारों की नोकझोंक भी हुई। बड़ी संख्या में पुलिस होने के चलते दुकानदार कुछ ही देर में शांत हो गए और अभियान चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें