फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 19 विद्यालयों को बोर्ड ने काली सूची में डाला

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को पिछली बोर्ड परीक्षाओं के रिकार्ड के आधार पर विद्यालयों की काली सूची जारी कर दी है। इसमें जनपद के 19 विद्यालयों को शामिल किया गया है। अब उक्त विद्यालय आगामी बोर्ड परीक्षा के केंद्र नहीं बनेंगे। चार राजकीय और अनुदानित विद्यालय भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक को पहुंची डिवार विद्यालयों की सूची के अनुसार गुलाब सिंह माध्यमिक विद्यालय कोसीखुर्द, आदर्श इंटर कालेज रसूलपुर चौराहा जाजनपट्टी, सरदार पटले इंटर कालेज शेरगढ़, स्वामी आदर्श इंटर कालेज तरौली, बछवन बिहारी इंटर कालेज सेही, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कालेज कोसीकलां, श्रीकृष्ण इंटर कालेज मुडेसी, पंडित जयराम उमा विद्यालय नगला पापरी महावन, श्याम लाल चौहान इंटर कालेज कौह फरह, सेठ प्रेम

सुखदास भगत इंटर कालेज फरह, राजकीय उमा विद्यालय अकोस बलदेव, हरदम सिंह इंटर कालेज नूरपुर महावन, महर्षि दयानंद सीसै. स्कूल राल, शिवचरन इंटर कालेज पालीडुंगरा, चौधरी दुलीचंद्र इंटर कालेज नेरा, किसान इंटर कालेज राल, राजकीय उमा विद्यालय तुमौला, श्रीगिर्राज बाबा सरस्वती उमा विद्यालय शाहपुर चैनपुर तथा लक्ष्य इंटर कालेज छाता शामिल है।
विज्ञापन


उपरोक्त विद्यालयों को पिछले परीक्षाओं के दौरान सामूहिक नकल, सॉल्व कार्बन काफी से नकल के मामले, पुन: परीक्षा सहित परीक्षा की सुचिता को प्रभावित करने का दोषी माना गया है। अब यह विद्यालय आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें