फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारे के मामले को दबाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। मेले में आई लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारे मिलने के मामले में खुफिया विभाग पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, मुंबई में इसके तार जोड़ने में जुटा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस जांच की कहकर मामले को दबाने में लगी है। 72 घंटे बाद पुलिस किसी भी युवक को हिरासत में लिए जाने के बयान से मुकर रही है।
विज्ञापन


भरत मिलाप मेले में आई लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारों की बिक्री के बाद पुलिस ने जयसिंहपुरा निवासी एक युवक हिरासत में लेने का दावा किया था। पुलिस ने युवक को खुफिया विभाग के सुपुर्द करने के बाद सोमवार को मथुरा में एक दुकानदार के यहां जांच की। जिसे लेकर अलग-अलग चर्चाएं रहीं।

सूत्रों की मानें तो खुफिया विभाग के किसी निष्कर्ष पर न पहुंचने पर अब उन्होंने दिल्ली और मुंबई की ओर अपना रुख कर लिया है। विभाग मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली आदि से जानकारी हासिल करने में जुटा है। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसी भी युवक को हिरासत में लेने से इंकार किया।
विज्ञापन


उधर, इससे पहले संवेदनशील कोसी की सीमा से लगे हरियाणा मेवात के गांव ऊंटावड़ में पाक आतंकी हाफिज सईद के पैसे से बनी मस्जिद का मामला सामने आया था। पूर्व में क्षेत्र के तार कश्मीर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई घटनाओं से जुड़े तथ्य भी खुफिया विभाग को मिले थे। ऐसे में गुब्बारों के मामले में भी खुफिया विभाग लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें