मथुरा। जमुनापार के तैयापुर फाटक के पास ट्रेन की चपेट से कटकर युवक की मौत हो गई। युवक ने कानों में लीड लगा रखी थी। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं युवक के खुदकुशी करने की भी चर्चा हो रही है।
थाना जमुनापार के गांव ईशापुर निवासी सत्यवीर (23) पुत्र सांवलिया मजदूरी करता था। वह शनिवार रात रेलवे लाइन के सहारे चल रहा था। कानों पर लीड लगी होने के कारण युवक मथुरा की तरफ से जा रही ट्रेन की सीटी नहीं सुन पाया। ट्रेन से कटकर उसकी की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक कानों में लीड लगी होने के कारण ट्रेन की सीटी नहीं सुन पाया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।