मैनपुरी। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशन बहाली मंच के सौजन्य से बुधवार से शुरू हुई तीन दिवसीय पेन डाउन, चॉक डाउन हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। गुरुवार को हड़ताल के दूसरे कर्मचारियों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी शिक्षक मंच के बैनर तले तीन दिवसीय पेन डाउन, चॉक डाउन हड़ताल के दूसरे दिन भी विद्यालयों में शिक्षकों ने शिक्षण कार्य नहीं किया। वहीं कार्यालयों में कर्मचारियों ने भी काम बंद रखा।
इस दौरान कार्यालय पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इसके अतिरिक्त नगर के कई अन्य कार्यालयों में भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित होने से छात्रों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित रही। गुरुवार को दोपहर बाद शिक्षक और कर्मचारी बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशन बहाली मंच के संयोजक प्रणवीर सिंह यादव, राजेश पांडेय, अरुण यादव, रामपाल सिंह यादव, अवनीश शुक्ला, ओम किशोर दुबे, सुखेंद्र प्रताप सिंह, रोहित चौहान, ओमपाल सिंह, अशोक कुमार, अनुभव सिंह, मोहित कुमार, सुमन कुमार, कुशलपाल, सुरेंद्र शाक्य, अनिल पांडेय, सोवरन सिंह, मोहित दुबे, सुभाष चंद्र कश्यप, मनोज कश्यप आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।