फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी के शोक में डूबे रहे लोग, कलक्ट्रेट पर झुका राष्ट्रध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राजकीय शोक अवकाश घोषित होने के बाद सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज बंद रहे। कलक्ट्रेट पर राष्ट्रध्वज शोक में झुकाया गया। सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। सरकारी कार्यालयों में दिनभर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का निधन गुरुवार को दिल्ली में हुआ। उनके निधन की सूचना के बाद जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उनके निधन पर प्रदेश सरकार ने राजकीय शोक घोषित कर दिया। शुक्रवार को एक दिन का सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों में शोक अवकाश घोषित किया गया। इस कारण सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे। कलक्ट्रेट कार्यालय पर सन्नाटा छाया था। वहीं एसपी कार्यालय भी बंद रहा। यहां राष्ट्रध्वज शोक में झुकाया गया। कासगंज, सहावर, पटियाली तहसील भी बंद रहीं। न्यायालय में भी कामकाज ठप रहा। हर जगह सन्नाटे के हालात थे। जिले की सभी बैंक भी बंद रहीं। नगरपालिका, नगर पंचायतों में भी अवकाश रहा। जिले में शुक्रवार को होने वाली सभी सरकारी बैठक, कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए। पूर्व निर्धारित कई सरकारी कार्यक्रम और बैठकें निरस्त कर दी गई। यहां तक पंचायत उपचुनाव भी शुक्रवार को नहीं हुए। उनके लिए डीएम ने आयोग के निर्देश के बाद नई तिथियां घोषित कर दीं। अब पंचायत उपचुनाव 20 अगस्त को होगा और मतगणना 24 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें