फिरोजाबाद। आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा की हत्यारोपी शार्प शूटर अनिल उपाध्याय एवं सत्ताइस उर्फ रामप्रकाश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इन दोनों की संपत्ति को शीघ्र ही कुर्क किया जाएगा। पुलिस तो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख व थाना खैरगढ़ के निकाऊ एवं हाल निवासी दयालनगर थाना उत्तर संदीप शर्मा (32) पुत्र स्व. हरिश्चंद्र शर्मा की तीन जुलाई को देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पवन उपाध्याय एवं हत्या की सुपारी देने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लेकिन हत्या की सुपारी लेने वाले शार्प सूटर अनिल उपाध्याय एवं रामप्रकाश उर्फ सत्ताइस को ही गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने काफी दविश दी। लेकिन इन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। दोनों ने अभी तक न ही न्यायालय में सरेंडर किया है। पुलिस ने इन दोनों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर रवींद्र दुवे ने कहा संघ पदाधिकारी की हत्या में शामिल सूटर अनिल उपाध्याय एवं राप्रप्रकाश उर्फ सत्ताइस की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट से इसकी अनुमति ले ली गई है।
शिक्षक नेता ने सीएम को भेजी शिकायत
फिरोजाबाद। शिक्षक नेता रमेशचंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि बीएसए कार्यालय में दागियों एवं अपराधियों की ताजपोशी किए जाने का काम किया जा रहा है। उन्होनें सरोजनी नायडू स्कूल में कंट्रोलर व्यवस्था को लागू रखा जाए। नामजद प्रधानाध्यापक को राष्ट्रपति पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति को निरस्त किए जाने की मांग की है।