फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अगस्त को वृंदावन आएंगे मुख्यमंत्री: श्रीकांत शर्मा

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अक्षयपात्र में आयोजित समारोह में पहुंचे ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 31 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज यात्रा पर वृंदावन आ रहे हैं।
विज्ञापन


वह यहां से ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से भेजे गए 400 करोड़ के प्रस्ताव में से 150 करोड़ की ब्रज की कई प्रमुख विकासकारी योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन योजनाओं के पूरा होने पर मथुरा-वृंदावन सहित संपूर्ण ब्रजक्षेत्र विश्व पटल पर एक नए रूप में स्थापित होता दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में 376 एकड़ में जनेश्वर मिश्र पार्क है। अब वृंदावन में भी हम कालीदह के समीप 400 एकड़ में बहुत बड़ा पार्क बनाने जा रहे हैं। यह पार्क प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा पार्क होगा। सड़कों पर हो रहे गड्ढों पर उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल के कांग्रेस, बसपा, सपा के गड्ढों को भरने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। पूर्व की सरकारों ने ब्रज और अयोध्या की उपेक्षा की, लेकिन हमारी सरकार में ब्रज और अयोध्या का विकास तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रज के विकास के लिए 150 करोड़ हमें मिल चुके हैं और 50 करोड़ 31 अगस्त तक मिल जाएंगे। वहीं राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका टैलेंट पूरी दुनिया में संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान देखा हम तो चाहते हैं कि वह वर्षों तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें