फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा कम हो रहा है यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
यमुना में कम हो रहा पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। बाढ़ के खतरे के बीच यमुना लाल निशान से पहले ही थम गई। अब तेजी के साथ पानी में गिरावट दर्ज हो रही है। पिछले 18 घंटे में यमुना का जलस्तर 47 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। शुक्रवार को शाम के बाद जल स्तर में गिरावट और तेजी हो गई है।
विज्ञापन


29 जुलाई को यमुना में ताजेवाला बांध से छोड़े गए 5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का प्रभाव मथुरा स्थित प्रयागघाट पर 165.70 मीटर पहुंचने के बाद अब कम होने लगा है। गुरुवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक यमुना के जलस्तर में ठहराव रहा। इसके बाद रात नौ बजे से जल स्तर में गिरावट शुरू हो गई।

शुक्रवार को सुबह छह बजे यमुना का जल स्तर 165.60 मीटर पर आ गया। इस तरह प्रारंभिक 9 घंटे के दौरान यमुना के जल स्तर में एक सेंटीमीटर की दर से गिरावट हुई, लेकिन इसके बाद गिरावट का क्रम दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा होने लगा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को यमुना शाम तीन बजे 165.23 मीटर पर पहुंच गई है। अब गिरावट और तेजी के साथ हो रही है। इसके साथ ही गोकुल बैराज से आगरा के लिए डिस्चार्ज भी 15 हजार क्यूसेक कम हो गया है। इससे जिला प्रशासन के साथ यमुना किनारे की कालोनियों में भी लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


यमुना के जल स्तर का आंकड़ा
02 अगस्त को प्रयागघाट पर अधिकतर जल स्तर रहा 165.70 मीटर
02 अगस्त को गोकुल बैराज पर अधिकतम जल स्तर रहा 164.20 मीटर
03 अगस्त को प्रयागघाट पर दोपहर तीन बजे जल स्तर 165.23 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें