फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार आज, उमड़ेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
lord shiva
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। श्रावण मास के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। शिवालयों में देर रात तक सफाई व सजावट की तैयारियां रहीं। प्रसिद्ध कैलाश महादेव मंदिर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भक्तजनों को दी गई।

पवित्र माह के पहले सोमवार को लेकर घरों से लेकर मंदिरों तक तैयारियां दिखाई दीं। भक्तजन देर शाम तक सफाई एवं सजावट में व्यस्त रहे। जलाभिषेक एवं पूजन के लिए बेल पत्र, धतूरा, फल-फूल की मांग बढ़ गई है। रविवार शाम को ही भक्तजन इनकी व्यवस्था करते दिखे।
विज्ञापन



शांती नगर दुर्गा मंदिर, इंद्रपुरी शिव मंदिर, अरुणा नगर शिव मंदिर, हनुमान गढ़ी, जनता दुर्गा मंदिर, सर्वोदय शिव परिवार मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रहेगी। बताते चलें कि सुबह से ही लोग मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। वहीं शाम को आरती में शामिल हो पुण्य लाभ कमाते हैं।
----------
भंडारों की धूम
पहले सोमवार को शिवालयों पर प्रसाद वितरण की धूम रहती है। कैलाश मंदिर पर दान पुण्य के साथ ही फल, मिष्ठान आदि के विशेष भंडारे किए जाते हैं। कुछ भक्तजन तो छप्पन भोग, ठंडाई, लस्सी आदि का भी वितरण करते हैं।
----------
एक दिन पहले ही खरीद ली पूजा अर्चना सामग्री
अलीगंज। सावन के पहले सोमवार को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। शिव भक्तों ने रविवार को ही पूजा अर्चना का सामग्री खरीद ली।


पहले सोमवार को लेकर मंदिरों पर पूजा अर्चना के लिए खास व्यवस्था कमेटी द्वारा की गयी है। मंदिर परिसर में अधिक भीड़ न रहे, जिसके लिए मंदिर कमेटी के द्वारा जगह-जगह शिव भक्त लगाये गये है। एक माह तक चलने वाले सावन के कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह के साथ तैयारियों में लगे है।
विज्ञापन


वहीं 12 अगस्त को विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सैकड़ों शिव भक्त यात्रा की तैयारियों में जुटे है। मुख्य कार्यक्रम शिवालय मंदिर पर आयोजित होगा, जहां शिव मंदिर के अन्दर की कलाकृति को देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें