सोरों। जम्मू-कश्मीर के बटमालू में 24 जुलाई को शहीद जवान की अस्थियां परिजनों रविवार को हरिपदी में विसर्जित की। जयुपर की तहसील शाहपुरा के ग्राम तेजपुरा के निवासी शंकरलाल बराला (40) सीआरपीएफ में बटमालू में तैनात थे। आतंकवादियों से मुठभेड के दौरान 24 जुलाई को वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर 25 जुलाई को उनके गांव लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उनके 10 वर्ष के बेटे अंकित ने मुखाग्नि दी। 28 जुलाई को उनके परिजन शहीद की अस्थियां लेकर विसर्जन के लिए हरिपदी लेकर पहुंचे। यहां तीर्थ पुरोहित पंडित दाऊदयाल चौधरी ने विधिविधान से शहीद की अस्थियों को हरिपदी में विसर्जित कराया। उन्होंने अन्य रस्मों एवं क्रिया कर्म को भी संपन्न कराया।
शहीद के पुत्र अंकित ने पिंडदान दिया। शहीद की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए उनके परिवार से शहीद की पत्नी पत्नी उर्मिला देवी, बडे़ भाई हनुमान सहाय,, भाभी कमला देवी, बहनोई दिनेश रोलानियां, साले रमेश देभनदा भी आए। उन्होंने कर्मकांड के बाद गंगा स्नान किया और लौट गए। 3