फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोग खोजी अभियान में दो सौ से अधिक संदिग्ध मिले

विज्ञापन
दवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटा। जिले में कुष्ठ रोग खोजी अभियान 16 जुलाई से शुरू हो गया है। अब तक दो सौ से अधिक संदिग्ध पाए गए हैं जिनकी जांचों के लिए जिला अस्पताल में बुलाया गया है। यह अभियान 29 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिले में 1500 टीमें कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए उतारी गई हैं। इन टीमों में एक आशा व एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। टीम घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पड़ताल कर रही हैं। जिले की आठों ब्लॉकों में टीमों द्वारा कुष्ठ रोग के संदिग्ध मिल रहे हैं। अब तक खोज के दौरान 200 से अधिक संदिग्ध पाए गए हैं। लक्षणों में आधार पर उनको जिला मुख्यालय जांच के लिए बुलाया गया है। जांच में कुष्ठ रोग की पुष्टि होने के बाद शासन को आंकड़े भेजे जाएंगे और उनका उपचार शुरू कर दिया जाएगा। सरकार का सपना है कि वर्ष 2018 के अंत तक कुष्ठ रोग से प्रदेश व देश मुक्त हो जाए। जिले में कुष्ठ रोग खोजी अभियान शुरू होने से पहले 30 रोगी उपचारित हैं। जिनका जिला मुख्यालय पर उपचार चल रहा है।
कुष्ठ रोग खोजी अभियान 16 जुलाई से शुरू हुआ था अब तक जिलेभर से 200 से अधिक संदिग्ध पाए गए हैं। जिनकी अभी कुछ जांचें शेष हैं अगर कुष्ठ की पुष्टि होती है तो इलाज प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके यादव, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें