एटा। किसानों की समस्या निराकरण के लिए रविवार को भाजपाइयों ने एटा विधानसभा के गांव नगला निजाम में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री प्रेमपाल धनगर व सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड रहे।
भाजपा नेता प्रेमपाल धनगर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान की हर समस्या का निराकरण आसानी से होना चाहिए। किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया है। देश का अन्नदाता का ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मूल्यवृद्धि करने की घोषणा की और प्रदेश सरकार ने तमाम कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिया गया है। अब जरूरत है कि उन योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने की।
इसके लिए हम लोगा किसानों से संवाद बनाकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। सदर विधायक ने किसानों की हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंकज चौहान, कौशलेंद्र राठौर, सचिन उपाध्याय, विनीत भारद्वाज, सत्यपाल बघेल, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।